47 हजार लोग आपदा से प्रभावित, 25 मरे, 4 पॉवर हाउस में बिजली उत्पादन ठप्प, 120 गांव का सम्पर्क कट: उत्तराखण्ड हाई अलर्ट पर
भारी बारिश से जौनसार बावर क्षेत्र में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण क्षेत्र की 32 सड़कें हुई बन्द, एंड सड़को के बन्द होने से क्षेत्र के 120 गांव का संपर्क कट गया है।
भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जिला प्रशासन अलर्ट पर है। नदी किनारे रह रहे लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास हो रहे हैं। जिले में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। टोंस नदी भी खतरे से निशान से ऊपर चल रही है। बिंदाल, रिस्पना, सोंग, नदियों मेंं बारिश के चलते जल स्तर बढ़ गया है।