आवारा बंदरों का उत्पात लोगों के लिए परेशानी का बना सबब,सीएम हेल्पलाइन में शिकायत,,,
कलियर।
आवारा बंदरों का उत्पात लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मकबरा ग्राउंड और मेला क्षेत्र के आसपास में बंदरों के हमलों से जायरीन और स्थानीय लोग दहशत में हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए रागिब ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता रागिब ने बताया कि मकबरा ग्राउंड, मेला क्षेत्र के आसपास के इलाकों में आवारा बंदरों का आतंक बना हुआ है। यहां आने वाले जायरीनों और स्थानीय लोगों पर बंदर हमला कर रहे हैं। इससे लोगों के घायल होने की घटनाओं का खतरा बना हुआ है और लोगों को आवाजाही के दौरान भी डर सता रहा है।उन्होंने बताया है कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होने पर यहा बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। ऐसे में बंदरों के उत्पात से कभी भी कोई गंभीर घटना हो सकती है। शिकायतकर्ता ने संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर बंदरों को पकड़ने या उन्हें आबादी वाले क्षेत्रों से हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि जायरीनों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

