नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,

नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,

नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,

कलियर।

नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पिरान कलियर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल सर्विलांस का सहारा लिया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची और उसे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस आरोपी की तलाश में थी।गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कलियर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई और आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल सर्विलांस की मदद से उसके बारे में जानकारी जुटाई। और टीम ने बरेली में दबिश देकर आरोपी आकाश बाजपेयी निवासी बुखारपुरा, थाना बारादरी बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस किशोरी को पहले ही बरामद कर चुकी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसआई ममता मखलौगा, एएसआई राम अवतार, हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी,विक्रम सिंह चौहान,सीआईयू रुड़की के महिपाल सिंह, मौसम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

उत्तराखंड