मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा निर्मित देवभूमि रजत जयंती पार्क का मंगलौर विधायक निजामुदीन ने किया उद्घाटन,,,
रुड़की/मंगलौर
अनवर राणा।
मंगलौर के मुंडलाना रोड पर स्थित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा नावनिमित रजत जयंती पार्क का उदघाटन आज मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन और नगर पालिका चेयरमैन मोहयूदीन अंसारी द्वारा किया गया जिसमें नगर के तमाम राजनीतिक और गैर राजनीतिक सभ्रांत लोग मौजूद रहे
इस मौके पर मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने नगर के लोगो से आग्रह किया कि सभी लोग पार्क का लाभ उठाते हुए संयम इसकी साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान दे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ ही दूसरे एक और पार्क का निर्माण भी कराया जाएगावही चेयरमैन मोहयदीन अंसारी ने कहा कि वह जल्द ही एक बालिका स्कूल कॉलेज और झील का भी निर्माण कर मंगलौर की जनता को समर्पित करने का काम करेंगे।

