आईआईटी रुड़की में 20 साल के एक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या – दरवाजा तोड़कर निकला शव,पुलिस कर रही फिलहाल मामले की जांच,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में स्थित आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में गाजियाबाद निवासी आयुष नाम के एक छात्र के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। आयुष का कमरा अंदर से बंद मिला है। पुलिस के द्वारा दरवाजा तोड़कर आयुष के शव को बाहर निकाला गया है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा आयुष के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
बता दे की गाजियाबाद निवासी आयुष नाम का एक छात्र आईआईटी रुड़की का BS – MS सेकंड ईयर का छात्र था। जो रोजाना की तरह गुरुवार की रात अपने कमरे में गया था। जिसके बाद रात करीब 1:00 बजे पुलिस को सूचना मिली की आयुष के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस के द्वारा आयुष के कमरे का दरवाजा तोड़कर आयुष के शव को बाहर निकाला गया है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा आयुष के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है एसपी देहात अभय सिंह के द्वारा आज बताया गया कि पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

