रुड़की वार्ड संख्या 27 में समाजसेवा और जनहित की भावना को लेकर पार्षद विभा सैनी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का किया आयोजन,,,

रुड़की।

अनवर राणा।

रुड़की नगर निगम के वार्ड संख्या 27 में समाजसेवा और जनहित की भावना को लेकर पार्षद विभा सैनी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया वहीं युवाओं ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया। पार्षद विभा सैनी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं है क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग का सामाजिक कार्यों में बढ़ता योगदान बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों सहित समाज के सभी लोगों से ऐसे पुनीत कार्यों में आगे आने की अपील की। पार्षद विभा सैनी ने भरोसा दिलाया कि वार्ड में जनहित और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

उत्तराखंड