आईएएस गौरी प्रभात ने रुड़की की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में नई जिम्मेदारी को संभाला,,,

आईएएस गौरी प्रभात ने रुड़की की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में नई जिम्मेदारी को संभाला,,,

आईएएस गौरी प्रभात ने रुड़की की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में नई जिम्मेदारी को संभाला,,,

जॉइंट मजिस्ट्रेट के सामने क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु रखने व जनसमस्याओं के निस्तारण और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की होगी जिम्मेदारी,,,

रुड़की;

अनवर राणा।

रुड़की को आईएएस के रूप में ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ तेजतर्रार  नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मिल गई हैं। आईएएस अधिकारी गौरी प्रभात ने रुड़की की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। वहीं, रुड़की में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे आईएएस अधिकारी दीपक रामचंद्र शेट को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) चमोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों की नई तैनाती को लेकर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।आईएएस अधिकारी गौरी प्रभात ने रुड़की में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके सामने अब क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने, जनसमस्याओं के निस्तारण और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी होगी।वहीं, दीपक रामचंद्र शेट को चमोली जिले में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। उनके रुड़की से स्थानांतरण के बाद अब यहां प्रशासनिक दायित्वों की कमान गौरी प्रभात संभालेंगी।दोनों आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में रुड़की की प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उत्तराखंड