आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान,अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी लगाया जायेगा अंकुश,,,कोतवाली कलियर प्रभारी राजेन्द्र खोलिया,,,

कलियर।

अनवर राणा।

कोतवाली पिरान कलियर के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी पुलिस टीम के साथ विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक पहुंचकर चादरपोशी की और देश-प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहने की दुआ मांगी।

इस दौरान दरगाह के सज्जादानशीन शाह यावर साबरी ने नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी राजेंद्र खोलिया का स्वागत करते हुए उनके बेहतर और सफल कार्यकाल के लिए दुआएं कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।

इस मौके पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र खोलिया ने कहा कि पिरान कलियर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहां देश के विभिन्न राज्यों से जायरीन पहुंचते हैं। जायरीनों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ काम करेगी।उन्होंने आगे कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास रहेगा।

चादरपोशी के दौरान कोतवाली पुलिस की टीम के कई जवान मौजूद रहे।

उत्तराखंड