उत्तराखंड क्रांति दल का संगठन विस्तार:-
उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को मजबूत करने के लिए उठाया बड़ा कदम ,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की के आवास विकास स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मास्टर दीपक लाखवान ने की। इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा हाल ही में नियुक्त किए गए केंद्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार सैनी और केंद्रीय सचिव एडवोकेट महक सिंह सैनी का स्वागत किया गया। दीपक लाखवान ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय सचिव महक सिंह सैनी ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा 6 विधानसभा सीटों पर उतारे जाने वाले सभी उम्मीदवारों को पूर्ण बहुमत से जिताने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे जोश और ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में उतरकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। वहीं केंद्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार सैनी ने भी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है।उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल संगठन विस्तार के साथ UKD ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है।

