दरगाह परिसर व मस्जिद के बाहर भाजपा रोजा अफ्तारी को लेकर लगाये फ्लेक्स बोर्ड,आस्थावानों में नाराजगी
कलियर।
अनवर राणा।
पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में हमेशा से ही आस्थावान जायरीनों की रोजा अफ्तारी का इंतजाम दरगाह के दान के पैसे से किया जाता है।सभी लोग रमजान महीने में दरगाह की तरफ से दी जा रही रोजा अफ्तारी से फैज आम होते है। लेकिन इस बार भाजपा का जबसे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सादाब शम्स बना है तभी से नए नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं।आज दरगाह परिसर में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा मुख्य अतिथि बन रोजा अफ्तार पार्टी में शिरकत करने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के बाहर सहन में व दरगाह परिसर में बड़े बड़े होर्डिंग लगाकर दरगाह की पवित्रता को भंग करने का काम किया है उसको लेकर दरगाह आस्थावान लोगों में बड़ी नाराजगी हो रही है।कई आस्थावानों ने इस पफ दरगाह प्रबंधक को कार्यवाही करने को कहा है परंतु ऐसा मंजर पहली बार ही हो रहा है कि किसी राजनीतिक पार्टी के होर्डिंग्स दरगाह परिसर में लगे हों।इसको लेकर अक़ीदद मन्द लोगों में रोष उतपन हो रहा है।