मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण,,,
उत्तराखंड:
ब्यूरो
देशभर में आजादी का जश्न हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, तमाम राजनीतिक, गैर राजनीतिक, सरकारी विभागों, कार्यालयों, शिक्षण स्थानों आदि में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के आवास पर ध्वजारोहण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।

