गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के मुखिया दीपम सेठ ने पुलिस महकमे को दिया बड़ा तोहफा,,,

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के मुखिया दीपम सेठ ने पुलिस महकमे को दिया बड़ा तोहफा,,,

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के मुखिया दीपम सेठ ने पुलिस महकमे को दिया बड़ा तोहफा,,,
देहरादून:
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के मुखिया दीपम सेठ ने पुलिस महकमे को बड़ा तोहफा दिया है। उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के लिए राज्य भर के पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की सूची जारी कर दी गई है। सूची के जारी होते ही पुलिस विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पुरस्कार सूची में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर निचले स्तर के अदना से सिपाही तक को स्थान दिया गया है। यह पहली बार है जब गणतंत्र दिवस पर जारी सम्मान सूची में हर स्तर के पुलिसकर्मियों के कार्य को समान रूप से सराहा गया है। लंबे समय से फील्ड में कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभा रहे जवानों के लिए यह सम्मान किसी मनोबल बढ़ाने वाले संजीवनी से कम नहीं है।
सूची सामने आने के बाद पुलिस लाइन, थानों और चौकियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। कई ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं, जिन्हें पहली बार राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। निचले स्तर का सिपाही भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि उसकी मेहनत और ईमानदारी को शीर्ष स्तर पर पहचाना गया।
पुलिस मुखिया दीपम सेठ ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड पुलिस की असली ताकत उसके अनुशासित और मेहनती जवान हैं। उनका सम्मान करना विभाग का कर्तव्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल पुलिसकर्मियों को और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित करेगी।
गणतंत्र दिवस पर मिला यह सम्मान न सिर्फ पुलिसकर्मियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आम जनता के बीच भी पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।

उत्तराखंड