रविदास जयंती के मद्देनजर मंगलौर कोतवाली में की गई घोष्ठी
मंगलौर।
आगामी समय मे आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर मंगलौर कोतवाली में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मंगलौर सी ओ विवेक कुमार मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह सहित क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहार सभी लोग शांतिपूर्ण रूप से मनाए इस दौरान सभी धर्मों के लोग आपसी सदभाव बनाये रखे इस दौरान मंगलौर सी ओ विवेक कुमार ने बताया कि 1 फरवरी से रविदास जयंती के यात्राएँ नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में निकाली जाएगी तो इस दौरान प्रशासन की भी सभी यात्राओं को लेकर कड़ी नजर रहेगी।

