उत्तराखंड में प्री SIR के पहले चरण में 75% काम पूरा,सभी मतदाताओं से की अपील इस अभियान में अपने बीएलओ का करें सहयोग,,,अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंड़े
देहरादून ।
उत्तराखंड में प्री SIR के पहले चरण में मतदाताओं की मैपिंग का 75% काम पूरा हो चुका है। इसके बाद 1 फरवरी से प्री SIR अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी,जो 15 फरवरी तक जारी रहेगा।
जिसके तहत 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग होगी। प्री SIR मैपिंग में युवा एवं महिला मतदाताओं की मैपिंग पर विशेष फोकस दिया जाएगा। अधिक जानकारी देते हुए अपर मुख्य निर्वाचन विजय कुमार जोगदंड़े ने बताया कि प्रदेश के सभी 13 जिलों में प्री SIR के तहत मतदाता की मैपिंग का 75% काम पूरा हो गया है। जिसमें देहरादून और उधम सिंह नगर मैपिंग प्रतिशत में निचले स्तर पर रहे हैं..जिसके तहत देहरादून में अभी तक 57.23% और उधम सिंह नगर में 59.64% मैपिंग का काम पूरा हुआ है.. जबकि सबसे ऊपरी पायदान पर रुद्रप्रयाग जिला है जहां अब तक 94.67% मैपिंग पूरी हो चुकी है। विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्री SIR के तहत वर्तमान सूची में शामिल मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है. इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह इस अभियान में अपने बीएलओ को सहयोग करें।

