राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन- गांधी विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प,,,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन- गांधी विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प,,,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन- गांधी विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प
रुड़की।
रुड़की से आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा और संकल्प का संदेश सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में गांधी वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने किया जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को याद किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने महात्मा गांधी के विचारों को आज के दौर में और भी अधिक प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर उन्होंने देश को आज़ादी दिलाई। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा,प्रेम और सौहार्द को मजबूत करेंगे। आज जब समाज में नफरत फैलाने की कोशिशें हो रही हैं ऐसे समय में गांधी जी के विचार पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हैं। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा गांधी जी के आदर्शों पर चलते हुए संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
गांधी वाटिका से यही संदेश दिया गया कि राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है।

उत्तराखंड