रविदास शोभायात्रा के दौरान हुवे विवाद में गोली लगने से एक कि मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल,,,

रविदास शोभायात्रा के दौरान हुवे विवाद में गोली लगने से एक कि मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल,,,

रविदास शोभायात्रा के दौरान हुवे विवाद में गोली लगने से एक कि मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल,,,
रुड़की:
भगवानपुर थाना क्षेत्र में रविदास शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद दो गुटों के आमने-सामने आ जाने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार शोभायात्रा के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया था।
बताया गया है कि स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने शोभायात्रा को जल्दबाज़ी में संपन्न कराया। हालांकि शोभायात्रा समाप्त होने के बाद दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। इस दौरान फायरिंग और पथराव की सूचना है, वहीं कुछ घरों में आगजनी की खबर भी सामने आई है। घटना में दो युवकों के गोली लगने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कुछ स्रोतों द्वारा एक युवक की मौत की भी सूचना दी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर सहित आसपास के कई थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

उत्तराखंड