गोकशी, लूट, चोरी, नकबजनी, अवैध शराब, अवैध शस्त्र और मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ बहादराबाद पुलिस ने सख़्त रुख अपनाते हुए की बड़ी कार्रवाई,,,
हरिद्वार:
गोकशी, लूट, चोरी, नकबजनी, अवैध शराब, अवैध शस्त्र और मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ बहादराबाद पुलिस ने सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे इन अपराधियों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी और उनकी हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
SSP प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर चला अभियान…..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले, बार-बार अपराधों में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस ने गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शस्त्र, लूट, चोरी, नकबजनी व लड़ाई-झगड़े जैसे संगीन अपराधों में लिप्त 10 अपराधियों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलते हुए सख़्त कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी अंकुर शर्मा बोले— हर गतिविधि पर रहेगी नजर…..
थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि चिन्हित किए गए सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक माह इनकी थाने में परेड कराई जाएगी, ताकि अपराध की पुनरावृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि बहादराबाद क्षेत्र में किसी भी सूरत में अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
इन 10 अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट…..
1: सरफराज पुत्र जुल्फकार, निवासी शेखपुरी
2:- नफीस उर्फ रद्दी पुत्र पीरू, निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
3:- वरीश पुत्र पीरू, निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
4:- शाहरूख पुत्र जाहिद, निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
5:- शाहिद उर्फ बीवा पुत्र शकूर, निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
6:- अनीश पुत्र पीरू, निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
7:- नफीस उर्फ तीतर पुत्र नसीम उर्फ भैरा, निवासी ग्राम मरगूबपुर
8:- शहजाद पुत्र नवाब, निवासी ग्राम मरगूबपुर
9:- कुर्बान पुत्र मुज्जफर, निवासी ग्राम मरगूबपुर
10:- परवश पुत्र शहीद, निवासी ग्राम मरगूबपुर

