तहसील रुड़की में हाईटेक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ, बच्चों के भविष्य को मिलेगी नई उड़ान,,,

तहसील रुड़की में हाईटेक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ, बच्चों के भविष्य को मिलेगी नई उड़ान,,,

तहसील रुड़की में हाईटेक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ, बच्चों के भविष्य को मिलेगी नई उड़ान,,,

कार्यक्रम के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ओर आईआईटी रुड़की के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर भी हुवे हस्ताक्षर ,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की तहसील परिसर आज एक ऐतिहासिक पहल का गवाह बना, जहां कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत वी-मार्क इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित आधुनिक कंप्यूटर लैब का भव्य लोकार्पण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत और कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास गर्ग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस डिजिटल पहल की शुरुआत की। यह लैब खासतौर पर सरकारी स्कूलों के छात्रों, विशेषकर बालिकाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और आईआईटी रुड़की के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर भी हस्ताक्षर हुए, जिसके तहत अब सरकारी विद्यालयों के छात्रों को कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों की उच्च स्तरीय शिक्षा दी जाएगी। खास बात यह है कि आईआईटी के अनुभवी प्रोफेसर खुद बच्चों को प्रशिक्षण देंगे और कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस पहल को बच्चों के उज्जवल भविष्य की कुंजी बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को नई दिशा मिलेगी और वे डिजिटल भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे। वहीं आईआईटी रुड़की के निदेशक ने इसे शिक्षा, प्रशासन और उद्योग के बेहतरीन तालमेल का उदाहरण बताया। इस हाईटेक लैब के शुरू होने से अब स्थानीय छात्रों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ सकेंगे।

उत्तराखंड