दिलों को जोड़ गई ईद,हिंदू-मुस्लिम ने गले मिलकर एक दूसरे को दी ईद उल फितर की बधाई,,,

दिलों को जोड़ गई ईद,हिंदू-मुस्लिम ने गले मिलकर एक दूसरे को दी ईद उल फितर की बधाई,,,

दिलों को जोड़ गई ईद,हिंदू-मुस्लिम ने गले मिलकर एक दूसरे को दी ईद उल फितर की बधाई,,,
रुड़की।
प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय शायर व कवि तथा उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के अध्यक्ष अफजल मंगलौरी के आवास पर ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें अधिकारियों,कांग्रेस एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की बधाई और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया।इस मौके पर सभी ने मिलकर देश और समाज में अमन-चैन,भाईचारे तथा सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से कामना की।कार्यक्रम का उद्देश्य से सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना और विभिन्न समुदायों के बीच एकता का संदेश देना रहा।ईद मिलन कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता,पूर्व मेयर गौरव गोयल,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,व्यापारी नेता अरविंद कश्यप,प्रमोद जोहर प्रवीण मेहंदीरत्ता,समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता ई०चैरब जैन,महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट,युवा नेता सौरभ सिंघल,वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी,डॉ०अनिल शर्मा,मुकेश रावत व सुरेंद्र दाबसे आदि नहीं आपस में दिलों को जोड़ने का संदेश समाज को दिया।अफजल मंगलौरी ने आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया तथा सभी को मीठा शीर खिलाकर उनका खैर मकदम किया।

उत्तराखंड