परिवहन मंत्री द्वारा स्कूल बस का किराया बढ़ाने का फैसला गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने वाला फैसला,,,हेमा भंडारी
रुड़की।
अनवर राणा।
उत्तराखण्ड के परिवहन मंत्री द्वारा स्कूल बसों का किराया बढ़ाये जाने पर जन अधिकार पार्टी (ज.) की राष्ट्रीय प्रवक्ता हेमा भण्डारी द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है और ऐसे मेँ गरीब जनता को राहत न देकर । परिवहन मंत्री द्वारा स्कूल बस का किराया बढ़ाने का फैसला गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने वाला फैसला है। इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। यह फैसला गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर बोझ डालने वाला है। गरीब और मध्यम वर्ग अपने बच्चों की शिक्षा के लिए पहले से ही संघर्ष कर रहे हैं। सरकारी स्कूल सरकार द्वारा बंद करवाये जा रहे है और प्राइवेट स्कूलों की फीस इतनी ज्यादा है कि कोई गरीब अपने बच्चों को पढ़ा ही नहीं सकता।
हेमा भण्डारी ने कहा कि सरकार को बस किराया बढ़ाने के बजाय परिवहन निगम की सेवाओं में सुधार करना चाहिए और इसकी आय बढ़ाने के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए। साथ ही, सरकार को गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं को लागू करना चाहिए।हेमा भण्डारी ने कहा कि अगर परिवहन मंत्री द्वारा ये फैसला वापस नहीं लिया गया तो जन अधिकार पार्टी (ज.) सड़को पर प्रदर्शन करेंगी।

