धनोरा गांव के घर में घुसा गुलदार, CCTV में कैद हुई घटना , ग्रामीणों में हो रही दहशत,,,

धनोरा गांव के घर में घुसा गुलदार, CCTV में कैद हुई घटना , ग्रामीणों में हो रही दहशत,,,

धनोरा गांव के घर में घुसा गुलदार, CCTV में कैद हुई घटना , ग्रामीणों में हो रही दहशत,,,
रुड़की।
पिरान कलियर विधान सभा क्षेत्र के धनौरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर रात एक खूंखार गुलदार रिहायशी इलाके को पार करते हुए सीधे एक ग्रामीण के घर के अंदर दाखिल हो गया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। घर के भीतर चहलकदमी करता दिखा गुलदार । देर रात हुई इस घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार बिना किसी डर के घर के आंगन और कमरों के पास घूम रहा है। घर के सदस्यों ने जैसे ही गुलदार की मौजूदगी को भांपा, उन्होंने खुद को सुरक्षित किया और शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार वहां से निकल गया।
ग्रामीणों में भारी रोष और डर
स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की दस्तक नई बात नहीं है, लेकिन गुलदार का इस तरह घर के अंदर घुस आना एक बेहद गंभीर संकेत है।ग्रामीणों की मांग वन विभाग तुरंत पिंजरा लगाए और गुलदार को पकड़कर दूर जंगल में छोड़े । लोगों को डर है कि यदि गुलदार का आतंक कम नहीं हुआ, तो यह बच्चों या पशुओं पर हमला कर सकता है।

उत्तराखंड