बाला जी का 9वा जन्मउत्सव रुड़की के बाजूहेड़ी गांव में श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट की और से धूमधाम से मनाया,,,
2 अप्रेल बालाजी जन्मउत्सव पर हो सरकारी छुट्टी घोषित,,,भगत जी
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की के बाजूहेड़ी गांव में श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री बाला जी जन्मोत्सव पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाला जी महराज का 9वां जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया गया और साथ ही बाबा की भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया।
आपको बता दें की रुड़की के बाजूहेड़ी गांव में श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट की और से हर वर्ष बाला जी जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। और हवन पूजन के साथ भक्तों को लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। श्री बालाजी जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है और रात्रि में बाबा का कीर्तन भी किया जाता है। वहीं संदीप सैनी भक्ति जी के द्वारा बताया गया की गांव बाजूहेड़ी में श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से लगातार पिछले 9 वर्षों से बालाजी जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाते आ रहे हैं और आगे भी मानते रहेंगे वहीं ट्रस्ट की ओर से गरीब निर्धन कन्याओं की शादी में भी सहयोग किया जाता है और समाज में बढ़ रहे नशे के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया जाता है। वही संदीप भगत जी के द्वारा सरकार से भी निवेदन किया गया है कि 2 अप्रैल बालाजी जन्मोत्सव पर सरकारी छुट्टी की घोषणा सरकार की ओर से की जाएं।

