स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज 12वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया,,,

स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज 12वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया,,,

स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज 12वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया,,,

देव सुमन यूनिवर्सिटी की एग्जाम कंट्रोलर ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की के स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज 12वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर स्वाति नेगी मौजूद रही। इस मौके पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत,नृत्य और कविताओं ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. स्वाति नेगी ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने कहा कि स्टाफ की कड़ी मेहनत और छात्रों की लगन के कारण ही कॉलेज आज इस मुकाम तक पहुंचा है।
कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने भी ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया।

उत्तराखंड