देर रात चेकिंग के दौरान अवैध खैर की लकड़ी से भरी एक डीसीएम को पकड़ा,,,

देर रात चेकिंग के दौरान अवैध खैर की लकड़ी से भरी एक डीसीएम को पकड़ा,,,

देर रात चेकिंग के दौरान अवैध खैर की लकड़ी से भरी एक डीसीएम को पकड़ा,,,

रुड़की।
अनवर राणा।

हरिद्वार जनपद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है… जहां देर रात चेकिंग के दौरान अवैध खैर की लकड़ी से भरी एक डीसीएम को पकड़ा गया… हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया… देर रात काली नदी बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर वन विभाग की टीम ने एक संदिग्ध डीसीएम को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेजी से गागालेड़ी की ओर भगा दिया। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और यूपी पुलिस की मदद से गागालेड़ी से आगे वाहन को घेरकर रोक लिया।
हालांकि, मौके का फायदा उठाकर चालक डीसीएम छोड़कर पास के खेतों में भागने में सफल रहा। टीम ने डीसीएम से अवैध खैर की लकड़ी बरामद कर वाहन को कब्जे में ले लिया और क्रेन की मदद से वन परिसर रुड़की रेंज में सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में वन क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम के साथ कई कर्मचारी मौजूद रहे… फिलहाल विभाग अवैध लकड़ी तस्करी के इस नेटवर्क की भी जांच में जुट गया है।

उत्तराखंड