एआईएमआईएम (मजलिस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०नैयर काजमी ने अंबेडकर जयंती पर दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का नाम बाबा साहब को समर्पित करने की मांग की,,,

रुड़की।
ऑल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लिमीन (मजलिस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०नैयर काजमी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे।उन्होंने कहा कि आज चौदह अप्रैल को भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ०भीमराव अंबेडकर की जयंती भी है।इस एक्सप्रेसवे का नाम बाबा साहब के नाम पर किया जाना चाहिए।एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०नैयर काजमी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ०भीमराव अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उन्होंने न केवल संविधान की रचना की,बल्कि भारतीय समाज की आत्मा को समता,न्याय और मानवीय गरिमा के मूल्य से अनुप्रमाणित किया।उन्होंने कहा कि डॉ०भीमराव अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनेता,दार्शनिक,लेखक,अर्थशास्त्री,न्यायविद,धर्म-दर्शन के विद्वान और समाज सुधारक थे,जिन्होंने भारत में अस्पृश्यता और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित किया।आज एक नए भारत,विकसित भारत तथा समृद्ध भारत की जो अवधारणा हमारे सामने हैं,उसकी जड़े अंबेडकर की सोच और नीतियों तथा संविधान में ही निहित है,इसलिए देश के प्रधानमंत्री को आज उनकी जयंती पर इस राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम उनके नाम समर्पित किया जाना चाहिए।

उत्तराखंड