जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मंगलौर में नगरपालिका परिसर में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जहाँ बड़ी संख्या में कर्मचारियों को किया जा रहा प्रशिक्षित ,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रुड़की के मंगलौर में नगरपालिका परिसर में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जहाँ बड़ी संख्या में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मंगलौर नगरपालिका परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में करीब 150 सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारियों को जनगणना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को घरों की गणना,उसमें रहने वाले लोगों की संख्या और मकानों की स्थिति का सही आकलन करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा जिससे जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा सके। अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इसमें सुपरवाइजर और कर्मचारियों को मकानों की गणना,उनमें रहने वाले लोगों की जानकारी और मकान की स्थिति के आकलन के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जनगणना का कार्य पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो।प्रशासन का कहना है कि इस प्रशिक्षण के जरिए जनगणना प्रक्रिया को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाया जाएगा ताकि देश की विकास योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें।

