रुड़की में समाजसेवा की मिसाल- दिव्यांगों को मिलेंगे मुफ्त कृत्रिम अंग,,,
रुड़की।
रुड़की से एक अच्छी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है जहाँ भारत विकास परिषद रुड़की ने समाजसेवा की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। परिषद ने आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने की पहल शुरू की है। इस योजना का शुभारंभ आज गौशाला परिसर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान किया गया। रुड़की के गौशाला परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भारत विकास परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण सेवा की शुरुआत की गई। इस प्रकल्प के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना है। परिषद के संरक्षक सचिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक लाभार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी हाल की फोटो,आधार कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र भेजना होगा। प्राप्त आवेदनों की जाँच के बाद पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा और उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। परिषद की सचिव निधि शांडिल्य ने मीडिया से अपील की कि इस जनकल्याणकारी योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि वास्तविक जरूरतमंद इसका लाभ उठा सकें।

