डीएम और कैबिनेट मंत्री ने किया तहसील सौंदर्यकरण का उद्घाटन,,,

डीएम और कैबिनेट मंत्री ने किया तहसील सौंदर्यकरण का उद्घाटन,,,

डीएम और कैबिनेट मंत्री ने किया तहसील सौंदर्यकरण का उद्घाटन,,,
रुड़की।
रुड़की शहर को “स्वच्छ और सुंदर” बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। रुड़की तहसील परिसर में आज सौंदर्यकरण कार्यों का भव्य शुभारंभ किया गया जहाँ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर न केवल नए स्वरूप में सजे तहसील परिसर को जनता को समर्पित किया गया बल्कि कंप्यूटर सेंटर के प्रथम बैच का भी उद्घाटन हुआ। मंत्री और डीएम ने छात्राओं को बैग वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। तहसील के मुख्य द्वार का नवनिर्माण,दीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां और अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों ने पूरे परिसर की तस्वीर बदल दी है। अब यह क्षेत्र पहले से ज्यादा व्यवस्थित और आकर्षक नजर आ रहा है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि “स्वच्छ रुड़की, सुंदर रुड़की” का सपना अब साकार हो रहा है जबकि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसे मुख्यमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उत्तराखंड