पथरी पुलिस ने 5000 रुपये के इनामी गौ तस्कर और एक गैंगस्टर को किया गिरफ्तार,,,
हरिद्वार:
थाना पथरी क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी और संगठित अपराध के खिलाफ जोरदार प्रहार करते हुए एक 5000 रुपये के इनामी गौ तस्कर और एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अपराधियों में खलबली साफ नजर आ रही है। पुलिस की इस सख्ती ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की कोई जगह नहीं।
“ऑपरेशन प्रहार का असर” — एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान…..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और इनामी अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में लगातार दबिश देकर वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी।
“टीम की सटीक प्लानिंग” — थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार की अगुवाई में कार्रवाई…..
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक 5000 रुपये का इनामी गौ तस्कर और दूसरा गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी शामिल है। दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रोशनाबाद में पेश किया जा रहा है।
“अपराध पर करारा वार” — सख्ती से कांपे अपराधी….
गिरफ्तार आरोपियों में
शहजाद पुत्र रफीक निवासी ऐथल थाना पथरी (इनामी)
जब्बार पुत्र जरीफ निवासी ग्राम बौडाहेड़ी थाना पथरी (गैंगस्टर)
शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध गोवंश अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत हैं।
“जमीन पर दिखा एक्शन” — टीम में शामिल ये जांबाज पुलिसकर्मी….
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल राकेश नेगी, कांस्टेबल सुशील कुमार व कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे।

