शहर की जर्जर और कच्ची सड़कों को दुरुस्त करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी , आने वाले समय में मंगलौर की सड़कों की तस्वीर बदलने की उम्मीद,,,

शहर की जर्जर और कच्ची सड़कों को दुरुस्त करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी , आने वाले समय में मंगलौर की सड़कों की तस्वीर बदलने की उम्मीद,,,

64 करोड़ के विकास पर मुहर, मंगलौर बोर्ड बैठक में बड़े फैसले,,,

शहर की जर्जर और कच्ची सड़कों को दुरुस्त करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी , आने वाले समय में मंगलौर की सड़कों की तस्वीर बदलने की उम्मीद,,,

रुड़की।
अनवर राणा।
मंगलौर नगर पालिका परिषद की आज हुई बोर्ड बैठक कई मायनों में अहम साबित हुई, जहां शहर के विकास को नई दिशा देने वाले फैसलों पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 64 करोड़ रुपये के बजट को पास किया गया, जिसे नगर के इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वार्ड नंबर 1 का नाम बदलकर ‘सैनीपुरा’ कर दिया गया, जिसे स्थानीय लोगों की भावनाओं से जुड़ा फैसला बताया जा रहा है। वहीं शहर की जर्जर और कच्ची सड़कों को दुरुस्त करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई है, जिससे आने वाले समय में मंगलौर की सड़कों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। जलभराव की समस्या से जूझ रहे लालवाड़ा और गोला तालाब क्षेत्रों में अंडरग्राउंड पाइपलाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि अब इसी योजना को चोड़ी मोहल्ले में भी लागू करने की तैयारी है। इसके अलावा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था लागू करने और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग व स्प्रे अभियान तेज करने का निर्णय भी लिया गया है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी का कहना है कि लक्ष्य स्पष्ट है—मंगलौर को एक मॉडल, ग्रीन और क्लीन सिटी बनाना, और इसके लिए हर स्तर पर तेजी से काम किया जा रहा है।

उत्तराखंड