लोकपिर्य शहर विधायक एवं केबिनेट परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने ग्रीन कार्ड सेंटर का किया निरीक्षण
रुड़की।
अनवर राणा।
विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का आगाज उत्तराखंड में हो चुका है जहां धार्मिक यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से यात्री बद्रीनाथ केदारनाथ यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं तो वही उत्तराखंड में रूड़की के नारसन बॉर्डर पर परिवहन विभाग के द्वारा बनाए गए ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण करना पहुंचे उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा जिन्होंने उत्तराखंड के नारसन बॉर्डर पर परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए ग्रीन कार्ड सेंटर पर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा विचारधाम यात्रा में आने वाले किसी भी यात्री को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो यात्रियों के सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कोई समझौता नहीं होगा । साथ ही उन्होंने चार धाम यात्रा में आने वाले तमाम श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यात्री साफ सफाई और ग्रीन उत्तराखंड क्लीन उत्तराखंड पर विशेष ध्यान रखे ।

