नारसन ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों में घोटालों को लेकर जांच कमेटी गठित,,,विकास खंड अधिकारी पवन सैनी
रुड़की।
रुड़की के नारसन ब्लॉक से एक गंभीर मामला सामने आया है जिसमे बुक्कनपुर ,जैनपुर झंझेड़ी, गाधारोणा के ग्रमीणों ने जिला मुख्यालय को अलग अलग शिकायती पत्र सौंपे थे जिसको लेकर आला अधिकारियों ने नारसन खण्ड विकास अधिकारी पवन सैनी से आख्या मांगी थी उसी के तहत खण्ड विकास अधिकारी ने सभी मामलों की जाँच के लिए एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।वही इस मामले को लेकर तीनों गाँवो के ग्राम प्रधानों और सचिवों में हड़कम्प मचा हुआ है इसी को लेकर बी डी ओ पवन सैनी भी मीडिया के सवालों का जवाब तोड़ मरोड़ कर दे रहे है अब सभी की निगाहें एक सप्ताह में आने वाली जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। क्या इस रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधानों के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। या फिर अन्य शिकायतों की तरह ग्रामीणों की यह शिकायतें भी दफ्तर की फाइलों में दबकर रह जाएगी।

