सैनी जागृति मिशन रुड़की की एक आवश्यक बैठक सी ए युद्धवीर सिंह सैनी के देहरादून रोड स्थित कार्यालय पर हुई सम्पन्न,,,
रुड़की।
सैनी जागृति मिशन रुड़की की एक आवश्यक बैठक सी ए युद्धवीर सिंह सैनी के देहरादून रोड स्थित कार्यालय पर संगठन के अध्यक्ष सुंदर पाल सैनी की अध्यक्षता व पंकज सैनी के संचालन में आयोजित की गई जिसमें तय किया गया है कि 14 जून 2026 दिन इतवार को प्रातः साढ़े 9:00 बजे पीतांबर फॉर्म रुड़की के सभागार में सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
सी ए युद्धवीर सिंह सैनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैनी समाज के सीबीएसई/आई सी एस सी के छात्र-छात्राएं जो हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं और जिन्होंने उत्तराखंड बोर्ड में 65 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं तथा इसके अलावा खेल, संगीत में कीर्तिमान स्थापित करने वाले छात्र छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में सुभाष सैनी, के पी सिंह, आशीष सैनी, आदेश सैनी, महेंद्र सिंह सैनी, शीलचंद सैनी, संजय सैनी, इसम सिंह सैनी, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।

