पिरान कलियर में सुराज सेवा दल की प्रेस वार्ता गाय को़ राष्ट्रीय पशु घोषित करने और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग,,,
रुड़की।
पिरान कलियर बेडपुर चौक सुराज सेवा दल के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।इस दौरान दल के पदाधिकारियों ने देश में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और युवाओं को बर्बाद कर रहे नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने की पुरजोर मांग उठाई।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुराज सेवा दल के प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान पीरपुरा ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहाँ सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। एक बड़े समुदाय की आस्था सीधे तौर पर गोमाता से जुड़ी हुई है। गाय में करोड़ों लोगों की श्रद्धा विराजमान है, इसलिए इसका सम्मान होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि देश भर में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की जो मुहिम चल रही है, सुराज सेवा दल उसका पूर्ण समर्थन करता है। केंद्र सरकार को जनभावनाओं का आदर करते हुए अविलंब गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति गाय के साथ क्रूरता करता है या गोवंश के वध में लिप्त पाया जाता है, तो सुराज सेवा दल उसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्र में तेजी से फैल रहे नशे के जाल पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्मैक, चरस और अन्य नशीले पदार्थ हमारी आने वाली नस्लों और युवाओं के भविष्य को पूरी तरह बर्बाद कर रहे हैं। सुराज सेवा दल ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि युवाओं को इस दलदल से बचाया जा सके। इस अवसर पर दल के वरिष्ठ नेता रईस अहमद सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
*इंतजार प्रधान (प्रदेश सचिव, सुराज सेवा दल* गाय हमारी संस्कृति और करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। देश के नागरिक होने के नाते गोमाता की रक्षा और सम्मान करना हम सबका सामूहिक दायित्व है। हमारी सरकार से स्पष्ट मांग है कि गाय को तुरंत राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। जो लोग गोवंश को नुकसान पहुँचाने या गोवध जैसा नीच कार्य करते हैं, उन्हें सुराज सेवा दल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके अलावा, नशा आज हमारे समाज को खोखला कर रहा है। नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासन को ऐसी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो दूसरों के लिए नजीर बने।
*रईस अहमद कलियर विधानसभा अध्यक्ष सुराज सेवा दल* पिरान कलियर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ता नशे का ग्राफ बेहद चिंताजनक है। नशा तस्कर खुलेआम युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं और कई हंसते-खेलते परिवार इसकी वजह से तबाह हो चुके हैं। हमारी मांग है कि पुलिस प्रशासन नशा माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजे। सुराज सेवा दल समाज हित और गो-रक्षण के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगा और जरूरत पड़ने पर इसके लिए उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा।
बाइट:-इंतजार प्रधान
बाइट:-रईस अहमद

