राशनकार्ड बनवाने की बदले नियमो से आमजन की बढ़ी परेशानी,,,
रुड़की।
सरकार द्वारा नए राशनकार्ड बनवाने के लिए किए गए बदलाव के बाद अब जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हालांकि विभागीय अधिकारियों ने जनता की सहूलियत के लिए कार्यलय के बाहर टैंट का भी बंदोबस्त किया है ताकि लोगो को धूप से बचाया जा सके
रुड़की खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब नए राशनकार्ड बनवाने के लिए जितने भी यूनिट होने सभी के अलग अलग फ़ोटो के साथ उनके अलग अलग ओ टी पी भी भेजे जाएंगे साथ ही और भी बहुत से नियम लागू किये गए है जिनका पालन करना बहुत जरूरी हो गया है।

