ग्रामीण पृष्टभूमि से बनी एस डी एम , रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के गाँव सढौली की काजल ने एस डी एम बनकर अपने साथ साथ अपने परिवार अपने गाँव का नाम किया रोशन,,,
रुड़की।
रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के गाँव सढौली की काजल ने एस डी एम बनकर अपने साथ साथ अपने परिवार अपने गाँव का नाम रोशन किया है जिसके बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने भी उनके आवास पर पहुँच कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
आपको बता दे कि काजल ने पहले ही बी एम एस किया था और फिलहाल सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात रही और अब जब उनका चयन एस डी एम पद पर हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा क्योंकि कड़े परिश्रम के बाद वह इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब रही ।

