मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा गांव से एक चिंताजनक मामला आया सामने,विवाहिता को नग्न कर पीटा,,,

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा गांव से एक चिंताजनक मामला आया सामने,विवाहिता को नग्न कर पीटा,,,

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा गांव से एक चिंताजनक मामला आया सामने,विवाहिता को नग्न कर पीटा,,,

रुड़की।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा गांव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। महिला के परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और लगातार धमकियां देने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।मामला पीरपुरा गांव का है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला के पति प्रवेश का आरोप है कि गांव के तीन लोग लंबे समय से उनके परिवार पर दबाव बना रहे थे। उनका कहना है कि एक पुराने मामले में शिकायत वापस लेने के लिए लगातार धमकियां दी जा रही थीं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का आरोप है कि इसी तनाव के चलते महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। अस्पताल से एमएलसी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने महिला और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने कुछ लोगों से परेशान होने की बात कही है। पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

उत्तराखंड