एक साल से पूरी नही हुई जाँच ब्लॉक अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप,,,
रुड़की।
रुड़की ब्लॉक के गाँव माधोपुर हरजरतपुर से बड़ा मामला सामने आया है जहाँ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के ख़िलाफ़ जाँच के आदेशों के बाद भी बी डी ओ द्वारा एक साल से भी अधिक समय गुज़र जाने के बाद जाँच ना करने के आरोप लगाते हुए खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया और बी डी ओ सुमन कोटियाल के कार्यलय का घेराव भी किया इसी बीच ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आज सुबह दस बजे जाँच टीम को गाँव मे पहुँचना था पर ब्लॉक के सभी अधिकारी शाम साढ़े तीन बजे पहुँचे और ग्रामीणों के साइन करा कर बिना जाँच के ही वापस लौट आये जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी सुमन कोटियाल के कार्यलय का घेराव कर भृष्टाचार का आरोप लगाते हुए ब्लॉक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और ग्राम प्रधान से मिलीभगत का लगाते हुए कहा कि अब यह भृष्टाचार सहन नही किया जाएगा।

