स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम का हुआ घेराव, लौटी बेरंग,,,

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम का हुआ घेराव, लौटी बेरंग,,,

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम का हुआ घेराव, लौटी बेरंग,,,
रुड़की।
रुड़की के सोत मोहल्ला में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने टीम का घेराव कर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। विरोध इतना बढ़ गया कि विभागीय टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा। नगर निगम के वार्ड नंबर 33 स्थित सोत मोहल्ला में अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। टीम के साथ विजिलेंस कर्मी भी मौजूद थे। स्मार्ट मीटर लगाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और विरोध शुरू कर दिया।पार्षद हाजी फजलुर्रहमान, पार्षद संजीव राय ‘टोनी’, कांग्रेस नेता मोहम्मद मुबश्शीर और अनस अंसारी समेत कई लोगों ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर अपना विरोध दर्ज कराया। लोगों का कहना था कि यदि पूरे शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं तो इसकी शुरुआत वार्ड नंबर एक से होनी चाहिए, न कि वार्ड नंबर 33 से। विरोध के दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। काफी देर तक चले विरोध और गतिरोध के बाद विभागीय टीम को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि बिजली विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियों और आशंकाओं को दूर करने के लिए संवाद किया जाएगा और सहमति बनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड