कलियर में सिंचाई विभाग यूपी की बेशकीमती  भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने में अधिकारियों के छूठे पसीने , ,,

कलियर में सिंचाई विभाग यूपी की बेशकीमती भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने में अधिकारियों के छूठे पसीने , ,,

कलियर में सिंचाई विभाग यूपी की बेशकीमती भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने में अधिकारियों के छूठे पसीने , ,,

दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान टाय टाय फीस , अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों के विरोध पर अधिकारियों व कर्मचारियों का जत्था लौटा वापिस बेरंग ,,,
रुड़की।
अनवर राणा।

रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के पिरान कलियर क्षेत्र में दूसरे दिन फिर सिंचाई विभाग के कुछ कर्मचारी पुलिस बल के साथ विभाग की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिये पहुंचे थे लेकिन पिला पंजा जब पार्किंग क्षेत्र की अवैध दुकानों को हटाने की कार्यवाही करना चाह रहा था तभी अवैध अतिक्रमणकारियों का मुकाबला दुकानदारों से हुआ ओर अधिकारियों को बुलडोजर की कार्यवाही उस जगह से स्थगित करने पड़ी। अब देखना यह होगा कि अवैध अतिक्रमणों करके अवैध दुकान स्थायी व अस्थायी लगाने वालों पर सिंचाई विभाग कार्यवाही कर पाता है या फिर यह कार्यवाही सिर्फ कागजों में दब कर रह जायेगी। आज दूसरे दिन भी विभागीय जिलेदार जूनियर इंजीनियर व अमीन कलियर में शुरू हुई कार्यवाही की अगवानी कर रहे थे। यही कार्यवाही कल प्रशासन की टीम के द्वारा मुस्लिम वन गुर्जर की बस्ती पर बुलडोजर की कार्यवाही की गई है। प्रशासन की टीम के द्वारा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध तरीके से बनाई गई मुस्लिम वन गुर्जरों की 10 झोपड़ियां को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया था । इसके साथ ही प्रशासन की टीम के द्वारा सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए पीर गायब अली साहब के पास पटरी पर लगाई गई अवैध दुकानों को को भी बुलडोजर लगाकर हटा दिया गया था ,लेकिन अवैध अतिक्रमणकारी मयसमान उस जगह पर ही डटे हुवे हैं ।
धार्मिक स्थल होने के नाते यहां कलियर में काफी जमीन सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की है जिसको अतिक्रमणकारी दुकानदारों ने स्थायी व अस्थायी रूप से कब्जा कर रखा है । जिसकी शिकायत काफी समय से सिंचाई विभाग यूपी व उत्तराखंड शासन को मिल रही थी।
इसके साथ पिरान कलियर और धनौरी में गंगनहर किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर अन्य लोगों के द्वारा भी कब्जा कर निर्माण किया गया है । जिसके बाद आज प्रशासन की टीम सिंचाई विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची। इसके साथ ही अन्य अतिक्रमण को भी बुलडोजर के जरिए हटाने की प्रकिर्या अधिकारी बता रहे है। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इस बारे में बातचीत करने का प्रयास किया गया तो अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भैमी को हर हाल में कब्ज मुक्त किया जायेगा जिसके लिये जिला अधिकारी हरिद्वार ने सख्त आदेश जारी किये हुवे है।

उत्तराखंड