क्षेत्र की जनता पर पूरा भरोसा झबरेड़ा विधायक का दावा इस बार भी जनता उन्हें ही चुनेगी,,,
रुड़की।
झबरेड़ा विधायक वीरेन्द्र जाती ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अपने 4 सालों के कार्यकाल में अपनी विधानसभा में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर अनेको कार्य करवाएं है जो 2027 के चुनाव में उनके काम आएगी उन्होंने यह भी कहा क्षेत्र की बहुत सी सड़के ऐसी भी थी जो बहुत ही ज़्यादा खस्ताहाल थी पर उन्होंने उन सभी सड़को को दुरुस्त करने का काम किया है वही उन्होंने बताया बताया कि झबरेड़ा क्षेत्र में एक तीन मंजिला अस्पताल बनवाने के साथ तीन लाइब्रेरी भी बनवाने का काम किया है साथ ही अभी भी तीन लाइब्रेरी बननवाने का कार्य चरम पर है रोडवेज बस अड्डे की भी कार्यवाही जारी है और जल्द ही झबरेड़ा क्षेत्र को एक मॉडल क्षेत्र बनाने की मुहिम जारी रहेगी

