भंगेड़ी में बड़ा हादसा- बिजली कर्मचारी को लगा करंट,गम्भीर हालात में किया गया अस्पताल में भर्ती,,,

भंगेड़ी में बड़ा हादसा- बिजली कर्मचारी को लगा करंट,गम्भीर हालात में किया गया अस्पताल में भर्ती,,,

भंगेड़ी में बड़ा हादसा- बिजली कर्मचारी को लगा करंट,गम्भीर हालात में किया गया अस्पताल में भर्ती,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की के भंगेड़ी क्षेत्र में बिजली विभाग के एक आउटसोर्स लाइनमैन के साथ बड़ा हादसा हो गया। विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान लाइनमैन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद विभाग में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मुकीम पुत्र यूसुफ विद्युत विभाग में आउटसोर्स लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। वह भंगेड़ी क्षेत्र में एक विद्युत खंभे पर चढ़कर लाइन संबंधी कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खंभे से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायल लाइनमैन को दुर्गा चौक स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजन, विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पहुंच गए। अस्पताल परिसर में देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं विभागीय स्तर पर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घायल लाइनमैन का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे ने विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

उत्तराखंड