देश के छात्रों का भविष्य खतरे मे छात्रों को नोकरी तो दूर देश के युवाओं को दर दर भटकने को होना पड़ रहा मजबूर , वह दिन दूर नही जब देश के युवा सड़क पर आकर सरकार के खिलाफ लड़ेंगे बड़ी लड़ाई,,,विधायक फुरकान अहमद
रुड़की।
अनवर राणा।
नीट परीक्षाओं को लेकर कांग्रेस अब बड़ा आंदोलन चलाने की तैयारी कर रही है एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पिरान कलियर के विधायक हाजी फुरकान अहमद ने अपने कार्यालय पर करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में देश के छात्रों का भविष्य खतरे में आ गया है प्रतिदिन छात्र आत्महत्या कर रहे है छात्रों को नोकरी तो दूर देश के युवाओं को दर दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है अब वह दिन दूर नही जब देश के युवा सड़क पर आकर सरकार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे।
हाजी फुरकान ने कहा कि नीट परीक्षाओं के बार बार कराने को लेकर छात्र शारारिक और मानसिक तनाव में आ गए और कांग्रेस जल्द ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करती है वही कांग्रेस के युवा नेता सचिन चौधरी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट परीक्षाओं से त्रस्त कांग्रेस जल्द ही सड़को पर आंदोलन करने वाली है ।
इस मामले मे कांग्रेस के नेता नासिर परवेज़ ने भी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नही जब भाजपा सरकार का विरोध हर वर्ग के लोग करते दिखाई देंगे।

