जूते पहनकर ताजिया नापने पर सियासत तेज काजी निजामुद्दीन बोले सरकार कर रही हिंदू-मुस्लिम

जूते पहनकर ताजिया नापने पर सियासत तेज काजी निजामुद्दीन बोले सरकार कर रही हिंदू-मुस्लिम

जूते पहनकर ताजिया नापने पर सियासत तेज काजी निजामुद्दीन बोले सरकार कर रही हिंदू-मुस्लिम

रुड़की।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मोहर्रम से पहले ताजिये की नपाई के दौरान हुए विवाद ने अब सियासी रंग ले लिया है। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी पर जूते पहनकर ताजिया नापने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर सीधा हमला बोला है।फिरोजाबाद में मोहर्रम की तैयारियों के दौरान पुलिस टीम ताजिये की ऊंचाई नापने पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान एसपी ग्रामीण
अनुज चौधरी ने जूते नहीं उतारे।घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने भी सरकार पर अल्पसंख्यकों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा यह पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि सरकार के गुलाम बनकर काम कर रहे हैं। सरकार की मानसिकता सिर्फ हिंदू मुस्लिम करने की है। अफसोस की बात है कि वर्दी का इस्तेमाल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इनकी इसी सोच ने देश को बिखराव की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। अगर अधिकारी ही मर्यादा भूल जाएंगे तो जनता का भरोसा कानून से उठ जाएगा।

उत्तराखंड