लंबे इंतजार के बाद साकार हो रहा सपना, सोलानी पुल जल्द होगा जनता को समर्पित,कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण,,,
रुड़की।
रुड़की की जनता के लिए राहत भरी खबर है। सोलानी नदी पर बन रहे बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने परिवहन मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सोलानी नदी पर बन रहा यह पुल लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रहा है। पुल के निर्माण के बाद हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है लेकिन पुल बनने के बाद समय और दूरी दोनों की बचत होगी। निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रदीप बत्रा ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों से गुणवत्ता को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से किया जा रहा है ताकि यह आने वाले कई दशकों तक लोगों की सेवा कर/सके। मंत्री बत्रा ने बताया कि पुल बनने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और विकास को नई गति मिलेगी।
*बाइट- प्रदीप बत्रा (परिवहन मंत्री)*

