कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पकड़ी ढाई लाख की स्मेक,,
रुड़की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम भगवानपुर चंदपुर निवासी तनवीर पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। वही इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनय चौधरी ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गठित पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही हैं और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र जोशी, हेड कांस्टेबल शूरबीर सिंह और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

