सरकारी जमीनों व नालों पर हुवे अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ती है हर साल दरगाह की आस्था,आज की वायरल वीडियो ने खोली प्रशासन के दावों की पोल,,,

सरकारी जमीनों व नालों पर हुवे अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ती है हर साल दरगाह की आस्था,आज की वायरल वीडियो ने खोली प्रशासन के दावों की पोल,,,

विश्व में आस्था की प्रतीक दरगाह साबिर पाक परिसर में घुसा बरसात की पहली बारिश से लेट्रिन व गन्दे नालों का पानी,प्रबंधतंत्र की खुली पोल,,,

सरकारी जमीनों व नालों पर हुवे अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ती है हर साल दरगाह की आस्था,आज की वायरल वीडियो ने खोली प्रशासन के दावों की पोल,,,

Oplus_16908288

रुड़की/कलियर
अनवर राणा।
विश्व प्रशिद्ध दरगाह साबिर पाक परिसर में हर वर्ष बरसात की पहली बारिश में गन्दा पानी व लेट्रीनो से बहने वाला मल घुसता है आस्थावान श्रद्धालुओ की आस्था की प्रतीक दरगाह साबिर पाक की पवित्रता को भी धूमिल करता है। दरगाह के बैंक खातो में अरबो रुपये होने पर भी यहां पर जल निकासी के उचित प्रबंध इसलिये नहीं किये जाते क्योंकि यहां पर जलनिकासी में अवैध अतिक्रमण नालों के ऊपर कर स्थानीय लोगों ने कारोबार कर रखा है। यहां पर उक्त अवैध अतिक्रमण को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी वोट की खातिर दिखाई नहीं देता ओर अगर यूपी सिंचाई विभाग , नगर पंचायत कलियर या दरगाह प्रबंधतंत्र उक्त अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्यवाही करना चाहता भी है तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के वोट बैंक खिसकने के डर से अधिकारियों को तरह तरह से भरे कर कार्यवाही अधर में छुड़वा दी जाती है । जिसका मैन कारण है कि इस अवैध अतिक्रमण के कारण हर साल दरगाह परिसर में गन्दा व लेट्रीनो तक का पानी घुसकर दरगाह की पवित्रता को तो भंग करता ही वहीं अधिकारियों व जिला प्रशासन सहित भाजपा सरकार की जीरो टोलरेंश नीति को भी पलीता लगाया जा रहा है। आज पहली बारिश से प्रशासन ,दरगाह प्रबंधतंत्र व नगर पंचायत के द्वारा जल निकासी के दावों की पोल खुलकर जनता के सामने आ गयी है। अब देखना यह है कि दरगाह की पवित्रता को बनाये रखने के लिये दरगाह के चारो तरफ फैले अवैध अतिक्रमण को जिला प्रशासन समय रहते हटा पता है या नहीं या फिर आस्था की प्रतीक दरगाह साबिर पाक में ऐसे ही गन्दा व लेट्रीनो का पानी भरने से आस्था को कलंकित करने का काम इस अवैध अतिक्रमण के कारण होता रहेगा,,,?

उत्तराखंड