डीएम एसएसपी का निरीक्षण- कांवड मेला तैयारियों की परखी हकीकत,अधीनस्थों को समय से पहले कार्य निपटाने के दिये निर्देश,,,

डीएम एसएसपी का निरीक्षण- कांवड मेला तैयारियों की परखी हकीकत,अधीनस्थों को समय से पहले कार्य निपटाने के दिये निर्देश,,,

डीएम एसएसपी का निरीक्षण- कांवड मेला तैयारियों की परखी हकीकत,अधीनस्थों को समय से पहले कार्य निपटाने के दिये निर्देश,,,
रुड़की।
कांवड़ मेला 2026 को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ मार्ग का ग्राउंड जीरो निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। कांवड़ मेला 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस लगातार मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों का काफिला हरिद्वार से शुरू होकर धनोरी,पिरान कलियर होते हुए रुड़की तक पहुंचा और पूरे कांवड़ मार्ग पर चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क, बैरिकेडिंग, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी कार्य अधूरे हैं उन्हें हर हाल में 25 जुलाई तक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। डीएम ने बताया कि हरिद्वार से लेकर रुड़की तक पूरे कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया है। जिन स्थानों पर आवश्यकता है वहां ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन की व्यवस्था भी की जा रही है।वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर कमियां मिली हैं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए कांवड़ पटरी के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का भी उपयोग करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं।
एसएसपी ने कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने,निर्धारित यातायात नियमों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का पालन करने की भी अपील की। प्रशासन का दावा है कि कांवड़ मेला 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।

उत्तराखंड