प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये गए मकानों में पानी और बिजली की भारी किल्लत
रुड़की।
रुड़की के लंढोरा क्षेत्र में शिकारपुर में स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ( ए एच सी ) में अब से एक वर्ष पहले लोगों को अलाट कर दिए गए थे पर अभी तक वहाँ पर लोगो को ना ही तो पानी की सुविधा दी गई और ना ही बिजली की कोई सुविधा दी गई लोगों का आरोप है कि उन्हें लक्ष्मी कन्ट्रक्शन कम्पनी ने क्वार्टर की चाबी तो दे दी थी पर ना ही तो बिजली की सुविधा और ना ही पानी की कोई सुविधा दी गई इतना ही नही जो फार्म भरते वक्त सुविधाओं का दावा किया गया था कि पार्क और टेम्पल की भी सुविधा दी जाएगी पर उसके बावजूद उन्होंने कोई सुविधा नही दी गयी।

