रुड़की के आसफनगर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ किया पौधारोपण,,,

हरेला पर्व पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया पौधारोपण,,,
रुड़की।
प्रदेशभर में आज हरेला पर्व उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। इसी क्रम में रुड़की के आसफनगर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ पौधारोपण किया। मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाना आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उत्तराखंड